!-- Topbar Start -->
Trending
Loading...

जैसलमेर में जीएसटी काउंसिल की 55वीं बैठक, अहम फैसले लिए जाने की संभावना.

Category: politics

Published: December 21, 2024

News Image

जैसलमेर में जीएसटी काउंसिल की 55वीं बैठक शुरू हो चुकी है। इस बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कर रही हैं। बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा हो रही है और कुछ महत्वपूर्ण फैसले लिए जाने की उम्मीद है। बैठक में ऑटोक्लेव्ड एरेटेड कंक्रीट (AAC) ब्लॉक्स को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। इन ब्लॉक्स में अगर 50% से अधिक फ्लाई ऐश का उपयोग किया गया है, तो उन्हें HS कोड 6815 के तहत वर्गीकृत किया जाएगा। अब इन पर 18% की बजाय 12% जीएसटी लगाया जाएगा। यह बदलाव निर्माण क्षेत्र के लिए राहत लेकर आ सकता है।

रेडी-टू-ईट पॉपकॉर्न पर भी जीएसटी दरों को लेकर निर्णय किया गया है।
1. साधारण पॉपकॉर्न (पैकेज्ड और लेबल्ड नहीं): इस पर 5% जीएसटी लगेगा।
2. पैकेज्ड और लेबल्ड पॉपकॉर्न: इन पर 12% जीएसटी लागू होगा।
3. कैरेमल और चीनी युक्त पॉपकॉर्न: इसे “चीनी कन्फेक्शनरी” श्रेणी में रखा गया है, और इस पर 18% जीएसटी लगेगा।

पुरानी और इस्तेमाल की गई गाड़ियों, जिनमें इलेक्ट्रिक वाहन भी शामिल हैं, की बिक्री पर जीएसटी दर बढ़ाकर 18% कर दी गई है। पहले इन पर 12% जीएसटी लगता था।फोर्टिफाइड चावल पर अब 5% जीएसटी लगाया जाएगा। यह दर उसके उपयोग के प्रकार से प्रभावित नहीं होगी, जिससे कर प्रणाली को सरल बनाने का प्रयास किया गया है।
बीमा मामलों को लेकर काउंसिल में सहमति नहीं बन पाई है। इस मुद्दे को मंत्रियों के समूह (GoM) को पुनः समीक्षा के लिए भेजा गया है।

काउंसिल इस बार 148 वस्तुओं पर लागू टैक्स दरों की समीक्षा कर रहा है। इसमें कुछ वस्तुओं जैसे घड़ियां, पेन, जूते, और परिधानों पर टैक्स बढ़ाने का प्रस्ताव शामिल है। इसके अलावा, सिन गुड्स (जैसे तंबाकू और शराब) पर एक अलग 35% टैक्स स्लैब बनाने की संभावना पर भी चर्चा हो रही है। स्विगी और ज़ोमैटो जैसे फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म्स पर टैक्स दर को 18% से घटाकर 5% करने का प्रस्ताव भी बैठक में रखा गया है। इस बैठक के फैसले जीएसटी कर प्रणाली को और अधिक प्रभावी और सरल बनाने की दिशा में अहम साबित हो सकते हैं।

Writer: neelamsingh116

श्रेणियाँ

सभी देखें

Newsletter

Aliqu justo et labore at eirmod justo sea erat diam dolor diam vero kasd

Sit eirmod nonumy kasd eirmod

Newseye .in

Volup amet magna clita tempor. Tempor sea eos vero ipsum. Lorem lorem sit sed elitr sed kasd et

© Newseyedigital. All Rights Reserved. Designed by searchcraftdigital