!-- Topbar Start -->
Trending
Loading...

AUS vs IND: मोहम्मद सिराज के साथ अन्याय! मैदान पर उलझने की मिली सजा, ट्रेविस हेड को ICC ने छोड़ दिया

Category: sports

Published: December 09, 2024

News Image

एडिलेड: अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने सोमवार, 9 दिसंबर को एडिलेड में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे टेस्ट में मैदान पर झगड़ने के लिए मोहम्मद सिराज और ट्रेविस हेड को कड़ी सजा दी है। सिराज पर मैच फीस का 20 फीसदी जुर्माना लगाया गया जबकि हेड जुर्माने से बच गए, लेकिन भारतीय तेज गेंदबाज के साथ उलझने के लिए उन्हें एक डिमेरिट पॉइंट झेलना पड़ेगा। मोहम्मद सिराज पर जुर्माने के साथ-साथ डिमेरिट पॉइंट भी ठोका गया है।

सिराज पर जुर्माना, हेड छूट गए?
अनुशासनात्मक सुनवाई के बाद सिराज और हेड को आईसीसी की आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी पाया गया। आईसीसी ने एक बयान में कहा, 'सिराज को खिलाड़ियों और खिलाड़ी सहयोगी कर्मियों के लिए आईसीसी आचार संहिता के नियम 2.5 के उल्लंघन का दोषी पाए जाने के बाद उन पर मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। उपरोक्त नियम ‘ऐसी भाषा, कार्य या हाव-भाव का उपयोग करने से संबंधित है जो किसी बल्लेबाज को अपमानित करती है या जो आउट होने पर बल्लेबाज को आक्रामक प्रतिक्रिया के लिए उकसा सकती है।'

WTC Final Equation: फाइनल की रेस में भारत से आगे निकल गई ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका

आचार संहिता के नियम 2.13 के तहत दंड
आईसीसी ने कहा कि हेड को भी खिलाड़ियों और खिलाड़ी के सहायक कर्मियों के लिए आईसीसी आचार संहिता के नियम 2.13 का उल्लंघन करने के लिए ‘दंडित’ किया गया था। हालांकि, वह ‘किसी अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान किसी खिलाड़ी, खिलाड़ी सहायक कर्मियों, अंपायर या मैच रेफरी के साथ दुर्व्यवहार’ से संबंधित नियम का उल्लंघन करने के लिए जुर्माने से बच गए।



दोनों के खाते में जुड़ा एक-एक डिमेरिट पॉइंट
सिराज और हेड के अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक-एक डिमेरिट अंक भी जुड़ गया जो पिछले 24 महीनों में उनका पहला अपराध था। आईसीसी ने कहा, ‘‘दोनों ने अपने अपराध स्वीकार किए और मैच रेफरी रंजन मदुगले द्वारा प्रस्तावित प्रतिबंधों को स्वीकार किया।’’



तीखी तकरार के बाद माहौल गर्मा गया था
दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की 10 विकेट की जीत के दौरान दूसरे दिन हेड और सिराज के बीच कुछ समय के लिए नोक झोंक हुई थी। हेड ने सिराज की गेंद पर आउट होने से पहले 141 गेंद में 140 रन की शानदार पारी खेली थी। सिराज ने हेड को आक्रामक विदाई दी थी जिसके बाद दोनों खिलाड़ियों के बीच बहस हुई थी। इस घटना के बाद भारतीय खिलाड़ी को एडीलेड में दर्शकों से हूटिंग का सामना करना पड़ा था।

Writer: shwet110

श्रेणियाँ

सभी देखें

Newsletter

Aliqu justo et labore at eirmod justo sea erat diam dolor diam vero kasd

Sit eirmod nonumy kasd eirmod

Newseye .in

Volup amet magna clita tempor. Tempor sea eos vero ipsum. Lorem lorem sit sed elitr sed kasd et

© Newseyedigital. All Rights Reserved. Designed by searchcraftdigital